चंदौली, अप्रैल 25 -- चंदौली, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने शुक्रवार को चहनियां विकास खंड में कई ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही एवं कमी पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आधा दर्जन सफाई कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की गई। इसको लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।डीपीआरओ ने चहनियां ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिनौता रमौली, लक्ष्मणगढ़ और रानेपुर का निरीक्षक किया। इस दौरान ग्राम पंचायत हिनौता रमौली एवं लक्ष्मणगढ़ में तैनात सफाई कर्मियों की ओर से ग्राम में साफ-सफाई का कार्य नहीं किया गया था। इससे ग्राम में गंदगी पायी गई। वहीं सफाई कर्मी अनुपस्थित भी मिले। इसपर उन्होंने सफाई कर्मी सतीश कुमार सिंह, विजेन्द्र कुमार चौहान, नरेन्द्र कुमार, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.