बक्सर, अप्रैल 17 -- कई आरोप विभाग के स्तर से तीन वेतनवृद्धि पर लगा दी गई रोक कर्मियों के कार्य की सही तरीके से निगरानी नहीं रखती बक्सर, हमारे संवाददाता। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सदर सीडीपीओ पर विभागीय कार्रवाई की गई है। इनके तीन वेतनवृद्धि पर रोक लगाई है। इस कार्रवाई से आईसीडीएस कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड की सीडीपीओ श्वेता सिंह राजपुर प्रखंड के भी अतिरिक्त प्रभार में है। इनकी कार्य प्रणाली के खिलाफ डीएम ने आरोप पत्र गठित कर विभाग को उपलब्ध कराया था। आरोप था कि यह कार्यालय कार्य के निष्पादन में अभिरूचि नहीं लेती है। अपने अधीनस्त कर्मियों के कार्य की सही तरीके से निगरानी नहीं रखती हैं। जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के स्तर से भी आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जाती है। उनके स्तर से विभिन्न प्र...