कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
नोएडा, अप्रैल 12 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेनो वेस्ट के खेड़ी गांव में प्राधिकरण द्वारा कराए गए श्मशान घाट के विकास कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही नहीं है। इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। खेड़ी गांव के श्मशान घाट का विकास कार्य तीन माह पहले कराया था। तीन तरफ की दीवार बनाने के साथ टाइल और शेड लगाए गए थे। एक तरफ की दीवार का कार्य होना अभी बाकी है। ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि तीन माह पहले लगी शेड उखड़ चुकी है। कायत पर भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही। मामले में प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह का कहना है कि जो भी कमियां हैं,उन्हे दूर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.