लातेहार, मार्च 11 -- लातेहार,प्रतिनिधि। कार्य में लापरवाही बरतने और विद्यालय में अनियमितता पाए जाने के मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में डीएसई गौतम कुमार साहू द्वारा आदेश जारी किया गया है। निलंबित किए गए शिक्षकों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांसग के प्राचार्य मो. फारूक अंसारी, उसी विद्यालय के सहायक शिक्षक संजीव कुमार तथा उत्क्रमित मध्य उच्च विद्यालय गोनिया, बारियातू के प्रभारी प्राचार्य रामसागर सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार डीएसई गौतम कुमार साहू ने हाल ही में संबंधित विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांसग के प्राचार्य मो. फारूक अंसारी और सहायक शिक्षक संजीव कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.