कार्य में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- कुंडा, संवाददाता। कार्य में शिथिलता को लेकर जहां पांच दिन पहले तहसील में सेवारत 29 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में तहसीलदार ने परिवर्तन किया था। वहीं कार्य में लापरवाही को लेकर एक लेखपाल को शुक्रवार देर शाम निलंबित कर दिया। कुंडा तहसील के विभिन्न गांवों में सेवारत 29 लेखपाल के कार्य में शिथिलता पाए जाने पर तहसीलदार अलख शुक्ला ने पांच दिन पहले उनके कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया। उसके बावजूद लेखपाल जमे जमाए गांवों को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। तहसील के लेखपाल विष्णु प्रकाश सरोज के खिलाफ कार्य में लापरवाही किए जाने की शिकायतें मिली। तहसीलदार ने जांच कराई तो मामला सही पाए जाने पर शुक्रवार देरशाम तहसीलदार ने लेखपाल विष्णु प्रकाश सरोज को निलंबित कर दिया। तहसीलदार अलख शुक्ला का कहना है कि सरकारी जमीनों संबंधी कई मामलों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.