सराईकेला, जुलाई 27 -- सरायकेला। स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक डीसी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिससे जून महीने की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान चिकित्सकों और सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने कंसल्टेशन के आंकड़ों को गंभीरता से परखा। बैठक में काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि दो चिकित्सकों ने जून में एक भी कंसल्टेशन दर्ज नहीं किया। इसे कार्य के प्रति गंभीर उदासीनता मानते हुए, शून्य कंसल्टेशन दर्ज करने वाले दोनों चिकित्सकों के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के इस कड़े रुख से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है。

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा...