कार्य में लापरवाही पर दो सफाई कर्मचारी निलंबित
आगरा, मई 31 -- जनपद की ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ ने दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सफाई कर्मचारियों को अन्य कार्यालयों से संबद्ध कर दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है। डीपीआरओ ने जांच अधिकारी एडीओ पंचायत को बनाया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से सफाई कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। जनपद की ग्राम पंचायतों में साफ सफाई को लेकर डीपीआरओ गंभीर बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रहीं शिकायतों की जांच के लिए डीपीआरओ स्वयं पंचायतों पर पहुंच रहे हैं। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया है कि उन्होंने गत शनिवार को ग्राम पंचायत देवपुर प्रतापपुर में पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्हें सफाई कर्मचारी यशवीर सिंह अनुपस्थित मिला। गांव की गलियों में गंदगी का अंबार लगा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.