छपरा, अप्रैल 17 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को सीनियर एसपी विनीत कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्य में कोताही बरतने के आरोप में पहलेजा थाना और हरिहरनाथ थाना के थानेदारों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद दोनों थानों में नए थानेदारों की तैनाती कर दी गई है, जिससे पुलिस प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी और हरिहरनाथ थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर विमलेश कुमार पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप था। मामले की समीक्षा के बाद सीनियर एसपी ने दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही दोनों अधिकारियों को पुलिस लाइन हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई को विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.