फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- शासन के कार्यों में रुचि न लेने वाले दो डॉक्टरों के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। उन्होंने दो अन्य चिकित्सकों को भी कई चेतावनी देते हुए अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुरा चिकित्सा अधिकारी इमरान सलीम तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक राठौर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए। सीएमओ ने बताया दोनों ही डॉक्टर शासन के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे। भविष्य में उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को भी लिखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.