कार्य में लापरवाही को लेकर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
बेगुसराय, मई 15 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। कार्य में लापरवाही को लेकर तेघड़ा एसएचओ अमित कुमार को एसपी मनीष कुमार लाइन हाजिर कर दिया। तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि विभागीय कार्यों के निष्पादन में शिथिलता के कारण उन्हें लाइन क्लोज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि यह आदेश रहता है कि समय सीमा के अंदर कोई महत्वपूर्ण कार्य किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें कई तरह का विभागीय कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। थानाध्यक्ष के विरुद्ध हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भी कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों ने बताया कि बालू खनन मामले में हमेशा थानाध्यक्ष द्वारा ढील दिए जाने को लेकर कार्रवाई हुई है तो कई लोगों का मानना है कि इनके समय में कई महत्वपूर्ण उपलब्धि रहने के बावजूद यह कार्रवाई की गई। कुछ लोगों ने बताया कि विभागीय कार्रवाई के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.