कार्य में लापरवाही के आरोप में बिथान थानाध्यक्ष निलंबित
समस्तीपुर, जून 10 -- समस्तीपुर। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बिथान थाना के थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू को कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। जानकारी देते हुए रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिथान थानाध्यक्ष के कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। विभिन्न स्तरों से मिली शिकायतों के आलोक में मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई थी। जांच रिपोर्ट में कार्य निष्पादन में लापरवाही और अन्य प्रशासनिक कमियों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई। एसडीपीओ ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह भी पढ़ें- मीनापुर थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद लाइन हाजिर उन्होंने कहा कि पुलिस व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.