चंदौली, अप्रैल 2 -- चंदौली संवाददाता। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार की देर रात कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को अधीनस्थों संग समीक्षा बैठक की। वही फरियादियों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान लापरवाही में एक उपनिरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में आई शिकायतों के आधार पर जांच बैठा दी है। एसपी की सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी संतोष यादव के विरुद्ध क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम में रुचि न लेने जैसी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। पूर्व में चेतावनी एवं निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें तत...