रांची, अप्रैल 4 -- रांची। सीसीएल में गुरुवार को संगठनात्मक कार्यप्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के तहत विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग और उत्खनन विभाग के मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का विधिवत विमोचन किया गया। सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह द्वारा इसका विमोचन हुआ। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कार्यप्रणाली में एकरूपता लाना, प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाना तथा संचालन में दक्षता बढ़ाना है। मौके पर पवन कुमार मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, अनूप हंजुरा पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.