देवघर, मई 9 -- - डीसी ने ग्रामीण विकास योजनाओं की सुस्त रफ्तार पर जताया कड़ा रोष, अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का दिया निर्देश - अधिकारियों को कार्यशैली सुधारने का निर्देश व शत-प्रतिशत ई-केवाईसी का दिया गया अल्टीमेटम - जिले के दसों प्रखंडों में सुचारू रुप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का दिया सख्त निर्देश - विभिन्न योजनाओं में आ रही देरी पर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण देवघर,प्रतिनिधि।

बैठक की जानकारी समाहरणालय के सभागार में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य की गति को सुधारने का निर्देश सभी प्रखंडो के प...