कार्य में कोताही बरतने पर करौं एमओआईसी व फॉर्मासिस्ट से शो-कॉज
देवघर, मई 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह द्वारा मंगलवार को जिला अंतर्गत करौं प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान डीसी ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़ी योजनाओं की धरातलीय स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने आपदा से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने प्रखंड और अंचल कार्यालय में लंबित शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), लगान वसूली, न्यायालय संबंधित मामला, और राजस्व कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही डोर स्टेप डिलीवरी, राशन उठाव की स्थिति और प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन की भी बारीकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.