देवरिया, मई 3 -- बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील से वादकारियों के लिए राहत भरी खबर है। अधिवक्ता संघ बरहज ने 27 दिन से चला आ रहा है न्यायिक कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। सोमवार से काली पट्टी बांधकर वह न्याय कार्य करेंगे। शनिवार को अधिवक्ता संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पांच अप्रैल को ग्राम लक्ष्मीपुर में चकनाली पर सड़क बनाने की विवाद में अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र सिंह की मौत के बाद अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर थे। बुधवार को बार और बेंच की बैठक में उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया था। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के गिरफ्तारी न होने की बात कह नाराजगी जताई और कार्यकारी की बैठक में ही कोई निर्णय लेने की बात कही। शुक्रवार को मुख्य आरोपित राजेश यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद शनि...