कार्य बहिष्कार से एम्स में चरमराई स्वास्थ्य सेवा
रिषिकेष, अक्टूबर 26 -- पदोन्नति आरक्षण रोस्टर विवाद पर नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर के विवाद को लेकर एम्स के नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को व्यापक हो गया। संस्थान में तैनात करीब 2000 नर्सिंग कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए। इससे ओपीडी का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी, जबकि वार्डों में भर्ती मरीजों के उपचार में भी दिक्कतें आईं। विवाद 10 अक्तूबर को 53 नर्सिंग कर्मचारियों की पदोन्नति का आदेश जारी होने के बाद शुरू हुआ। एससी-एसटी कर्मचारी कल्याण संघ से जुड़े नर्सिंग कर्मचारियों ने पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए 12 अक्तूबर से आंदोलन शुरू किया। 15 अक्तूबर को पांच कर्मचारी कार्यकारी निदेशक कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.