फिरोजाबाद, दिसम्बर 20 -- फिरोजाबाद। अपने वेतन की मांग को लेकर शनिवार को एनवायरोमेंटल टेक्नो के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सैलई स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पानी के शोधन का कार्य रोक दिया। सभी कर्मचारियों ने प्लाट पर ही नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। जानकारी मिलते ही जल निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। तीन घंटे बाद पानी का शोधन शुरू होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व टेक्नो के प्रोजेक्ट मैनेजर रामरतन सिंह कर रहे थे। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सुबह वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर कार्य करने से मना कर दिया तथा उन्होंने अपने वेतन की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्लांट पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.