बागपत, मई 21 -- बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े डॉक्टर और कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए। दो माह से मानदेय न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी जब तक मानदेय नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के संयुक्त प्रदेश सचिव ललित सिंह ने बताया कि एनएचएम से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी वर्ग को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। मई माह भी समाप्त होने जा रहा है। मानदेय न मिलने की वजह से परेशानी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- एनएचएम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना परिवार का गुजर-बसर करने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। बैंकों के लोन की किस्त, बिजली का बिल और बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है। दो माह से म...