सोनभद्र, अप्रैल 8 -- अनपरा,संवाददाता। स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। एक स्वस्थ कर्मचारी संगठन की प्रगति का सशक्त आधार होता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कर्मचारी विकास केंद्र शक्तिनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप नायक, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं कार्य-जीवन संतुलन जरूरी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस. एन. पाणिग्राही अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ जीवनशैली केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं, बल्कि संगठनात्मक सफलता का भी आधार है। दैनिक जीवन में नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त विश्राम तथा मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.