धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में गुरुवार को बीएड के सेमेस्टर फोर की छात्राओं को विदाई दी गई। वहीं नवनामांकित छात्राओं का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डीईओ अभिषेक झा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्र जीवन में सभी शिक्षकों के योगदान के महत्व को बताया। छात्राओं को बताया कि स्वयं को सामाजिक परिवर्तन के अनुसार बेहतर बनाएं। छात्राओं को कार्य क्षेत्र की सभी चुनौतियों को स्वीकार करने को कहा। प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने स्वामी विवेकानंद के शैक्षिक विचारों का वर्णन किया। शिक्षा में संवदेनशीलता के महत्व को बताया। छात्राओं को भावी जीवन के लिए प्रेरित करते हुए आशीर्वाद दिया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. सुजाता मिश्रा ने भी छात्राओं को भविष्य के लिए शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.