एटा, दिसम्बर 15 -- शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारथर के नगला केबल में मंडलायुक्त के आगमन से पूर्व स्वच्छता अभियान के लिए लगाई गई 15 सफाई कर्मियों की टीम में छह सफाई कर्मी अनुपस्थित रहे। इनको ग्राम प्रधान, सचिव और ब्लॉक समन्वयक की शिकायत पर डीपीआओं ने कारण बताओ नोटिस दिया है। सोमवार को डीपीआरओ मोहम्मद राशिद ने बताया कि नगला केबल में स्वच्छता अभियान चलाए जाने के लिए 15 सफाई कर्मियों की टीम नियुक्त की गई। इसमें सफाई कर्मी सुलेखा शर्मा, विजयपाल, अनीता देवी, सीमा, ममता एवं अमित कुमार बगैर बताए अनुपस्थित मिले। स्वच्छता अभियान के प्रति लापरवाही बरतने की संबंधित ग्राम पंचायत प्रधान, सचिव और ब्लॉक समन्वयक ने संयुक्त रूप से शिकायत की। इसके आधार पर लापरवाह सभी छह सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.