जौनपुर, मार्च 10 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन के पश्चात शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कार्य के प्रति निष्ठा व अनुशासन जीवन के सफलता का मूलमंत्र है। सेवा योजना के लक्ष्यों,उद्देश्यों एवं सिद्धान्तों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात आजादी मिलने पर लोगों में व्याप्त निराशा को दूर करने के लिए हुआ था। जिसका मूल उद्देश्य लोगों में देश प्रेम व सामाजिक सहभागिता विकसित करना था। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सकारात्मक सोच ,आत्मानुशासन के साथ सामाजिक सेवा के माध्यम से देश सेवा करने का शिविरार्थियों को संदेश दिया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.