कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने से अनुबंधकर्मी घायल
धनबाद, मई 20 -- मधुबन थाना के समीप महेशपुर में मंगलवार की शाम खंभे पर चढ़कर ट्रांसफॉर्मर से विद्युत कनेक्शन की मरम्मत के दौरान गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र से जुड़ा अनुबंधकर्मी अमर धीबर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रांसफॉर्मर पर बेसुध होकर लटक रहे जख्मी कर्मी को आनन-फानन में लोगों ने नीचे उतार कर कतरास के एक निजी अस्पताल भेजा। घायल मिस्त्री हेल्पर नावागढ़ बस्ती का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि महेशपुर स्थित उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ता दो दिनों से लो वोल्टेज से परेशान थे। लोगों की शिकायत पर वह ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत के लिए चढ़ा और रिटर्निंग लाइन की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- बांका: चपरी गांव में करंट लगने से युवक मूर्छित, रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज उसे मधुबन पुलिस के गश्ती वाहन से अस्पताल भेजा गया। फिलहाल वह खतरे से है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.