हजारीबाग, मई 22 -- पदमा, प्रतिनिधि। पदमा ब्लॉक रोड में बिजली की चपेट में आने से एक गौमाता की मौत हो गई थी। घटना के बाद करीब 30 घंटे तक मृत पशु की पहचान नहीं हो सकी। सोशल मीडिया एवं आसपास के गांवों में सूचना देने के बावजूद कोई भी पशुपालक गौमाता को अपना बताने नहीं पहुंचा। मामले की जानकारी मिलने पर पदमा बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन मंगवाकर मृत गौमाता को मिट्टी में दफन कराया। इस कार्य की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि पशुपालक गाय से दूध मिलना बंद होने के बाद उन्हें आवारा छोड़ देते हैं, जिसके कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। आवारा पशुओं के कारण एनएच-33 एवं ग्रामीण सड़कों पर हादसे लगातार हो रहे हैं।गौमाता को दफनाने में बजरंग दल के अध्यक्ष राजेश मेहता, ऋषि मेहता एवं पुरुषोत्तम पांडेय की प्रमुख भूमिका रही। ...