कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के खंड विकास कार्यालय में उस समय हडक़ंप मच गया, जब अपने चेंबर में बैठे बीडीओ की अचानक तबियत बिगड़ गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार किया गया। जानकारी होते ही एसडीएम ने भी अस्पताल पहुंचकर बीडीओ का हाल-चाल जाना। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित विकास खंड कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य की गुरूवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। उनकी तबियत खराब होते देख ब्लॉककर्मियों में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ.स्मितप्रताप सिंह ने उन्हें भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया। यह जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी व अन्य ब्लॉककर्मी भी अस्पताल पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.