गढ़वा, जुलाई 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय टाउन हॉल में बुधवार को उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीईईओ व सभी बीपीओ/बीपीएम, एमआइएस को-ऑर्डिनेटर्स और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी ली। कुछ कार्य लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने से डीसी ने पदाधिकारियों पर कड़ी नाराजगी और कहा कि कार्य असंतोषजनक होने पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के निर्देश बैठक में सभी संबंधित बीईईओ और बीपीओ/बीपीएम/बीआरपी/सीआरपी को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपने अधीनस्थ सभी शिक्षा पदाधिकारी और कर्मियों का ...