मऊ, अप्रैल 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील घोसी में बस स्टेशन के पुनर्निर्माण एवं उच्चीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में मिली अनियमितता पर सीडीओ ने रोष जताया। साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी को कार्य में आवश्यक सुधार कर एक सप्ताह में जरूरी आख्या प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने बस स्टेशन के एडमिन ब्लॉक में कराए गए फ्लोर टाइल्स के कार्य को गुणवत्ता रहित एवं मानक से विपरीत बनाए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। फ्लोर टाइल्स के कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- घटिया सामग्री देख निर्माण रुकवाया साथ ही बस स्टेशन कैंपस में बन रहे बस प्लेटफार्म के दीवाल की चिनाई का कार्य गलत ढंग से कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.