शामली, मार्च 19 -- शामली। कलक्ट्रेट में आयोजित सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने विभिन्न विभागों के दस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए है। साथ ही युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, फैमिली आईडी आदि कार्यों में सुधार एवं लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए है। गुरुवार में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सीएम डैश बोर्ड से संबंधित विकास एवं राजस्व कार्यों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अरविंद कुमार चौहान ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक न पाए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण ना पाए जाने पीओ डूडा, सहायक आयुक्त खाद्य , लीड ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.