कार्यों में तेजी लाकर योजनाओं को अविलंब करें पूरा : एडीएम
सीतामढ़ी, जून 9 -- शिवहर। मनरेगा तथा जल जीवन हरियाली मिशन की समीक्षा बैठक सोमवार को प्रभारी डीडीसी सह एडीएम मेधावी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई। जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। डीडीसी ने कहा कि जल जीवन-हरियाली मिशन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि शिवहर जिले में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि समय से हासिल की जा सके। उन्होंने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन, ई-केवाईसी, समय पर भुगतान और सीपी ग्राम व बीआरडीएस शिकायत निवारण पोर्टल पर 80 प्रतिशत से अधिक एटीआर अपलोड होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बेहतर कार्यप्रणाली की सराहना की। यह भी पढ़ें- Siwan N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.