कार्यों में कमी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने तहसील मधुबन स्थित बस स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयोग टाइल्स, ग्रेनाइट, लाइट एवं स्विच बोर्ड नहीं लगे होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। निर्माण कार्य में कमियों को अविलम्ब दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए सख्त हिदायत दी। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में विलंब पर ठेकेदार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.