किशनगंज, मई 19 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सीमा स्तंभों के रखरखाव, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर मंगलवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वाहिनी के कमांडेंट राज कुमार खलखो ने की। बैठक उच्च मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें भारत एवं नेपाल की सर्वे टीमों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सीमा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सीमा स्तंभों की वर्तमान स्थिति, रखरखाव और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा स्तंभों के रखरखाव को लेकर एसएसबी की अहम बैठकबैठक का उद्देश्य कमांडेंट राज कुमार खलखो ने सीमा स्तंभों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आवंटित निधि का उपयोग निर्धारित ...