अमरोहा, मार्च 6 -- मंडी धनौरा। स्थानीय सीएचसी चिकित्साधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, महिला तथा पुरुष नसबंदी समेत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ.राहुल ने आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। इस दौरान अमित कुमार, अभिषेक वर्मा, ममतेश कुमारी, मनोज कुमार, शैली यादव, विनोद कुमार, विनय गुप्ता, दिनकर शर्मा, राजबाला, राजेंद्र कौर, कोमल यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.