सुल्तानपुर, दिसम्बर 31 -- सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। इसमें गोसाईगंज थाने के तीन पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इनमें गोसाईगंज थाने के मुख्य आरक्षी विकास त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी अभिषेक सिंह और आरक्षी भूपेन्द्र सिंह शामिल हैं। इन पुलिस कर्मियों की शिकायतें लंबे समय से पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के पास आ रही थी। इन पर आरोप है कि ये लोग विभागीय कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और थानाध्यक्ष की ओर से बार-बार चेतावनी देने के बाद इन सभी के कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.