सहारनपुर, फरवरी 9 -- मंगलवार को अनुरक्षण माह के तहत पेड़ों की कटाई-छंटाई एवं जम्पर रिपेयरिंग के कार्य के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ( विद्युत नगरीय वितरण खंड-तकनीकी) से मिली जानकारी के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र, हुसैन बस्ती से पोषित 11 केवी भगवती, प्रेमपुरी, हुसैन बस्ती, हनुमान नगर एवं गैस गोदाम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक कुल आधा घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र, पुलखुमरान से पोषित 11 केवी चौक फव्वारा, बड़तला एवं आनंदपुरी फीडर से संबंधित क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र, जैनबाग से पोषित 11 केवी वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना...