मऊ, मई 26 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन विसर्जन घाट का मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई तथा निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं तथा किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने की तिथि 24 फरवरी 2026 थी, परंतु अब इसकी संभावित तिथि 15 जुलाई 2026 हो गई है।उक्त यह भी पढ़ें- नवयुग पालिका योजना के अन्तर्गत शहर में होंगे विकास कार्य परियोजना की कुल लागत 247.42 लाख रुपय...