चंदौली, जून 18 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार की दोपहर में इनायतपुर गांव का एक युवक एडीओ पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अधिकारी से किसी बात को लेकर दुर्व्यवहार करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने ले गई। शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।ब्लॉक मुख्यालय पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जिसे लेकर अधिकारी और कर्मचारी दहशत में है। गुरुवार को दोपहर में एक युवक आवास की समस्या को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गया। जबकि उसका ब्लॉक मुख्यालय बरहनी ब्लॉक है। इसके बाद भी युवक एडीओ पंचायत कार्यालय में पहुंचकर कार्य कर रहे एडीओ पंचायत से उलझ गया। बार बार समझाने के बाद भी युवक अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार पर उतर आया।एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली क...