कार्यालय में निर्मित शौचालय में व्याप्त गंदगी से परेशानी
सोनभद्र, मार्च 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन विकास खंड में सहायक विकास कार्यालय के परिसर में निर्मित शौचालय व पेशाब घर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। देखने से प्रतीत हो रहा है जैसे कभी भी इसकी साफ-सफाई होती ही नही हैं। चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य स्थापित है। निर्मित शौचालय में ताला बंद रहने के कारण ब्लाक परिसर में अपने आवश्यक कार्य से आने वाले लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने संबंधितों से निर्मित शौचालय की साफ-सफाई कराने के साथ बने अन्य शौचालय में बंद ताला को खुलवाये जाने की मांग की है। रहवासी सुरेश, राजकुमार, संतोष समेत अन्य लोगों ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी परिसर में निर्मित शौचालयों में ताला बंद रहने के कारण हम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मात्र पेशाब घर का ताला खुला हुआ है, जिसमें इस कदर गंदगी व्याप्त है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.