सीतामढ़ी, मार्च 6 -- शिवहर। डीएम प्रतिभा रानी ने गुरुवार को निर्माणाधीन शिक्षा भवन का तथा स्थानीय किसान भवन में संचालित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन शिक्षा भवन के कार्यों का जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता न करने की सख्त हिदायत दी। वहीं किसान भवन में संचालित जिला शिक्षा कार्यालय, जिला खनन कार्यालय, जिला सहकारिता कार्यालय आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को फाइलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होने कार्यालय परिसर में बिचौलियों (दलालों) और अवांछित व्यक्तियों पहुंचने की शिकायतों की भी गहन जांच की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों में आम जनता के कार्यों में बाधा डालने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति या बिचौलिए को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने मौके पर उपस्थित सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.