औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा टांडी, पटना रोड अंतर्गत अमेजन कंपनी से संबंधित एक कार्यालय में चोरी की घटना को लेकर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरई निवासी राजू कुमार अमेजन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। आवेदन में बताया गया है कि कार्यालय में रखे गए टेबल के नीचे से नकद राशि एक लाख 34 हजार 734 रुपये की चोरी हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने दाउदनगर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। पीड़ित ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि चोरी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में संलग्न कर थाना को उपलब्ध कराया गया है, ताकि मामले की जांच में सहूलियत हो सके। पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.