विकासनगर, फरवरी 26 -- ढकरानी क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े खनन कंपनी कार्यालय में घुसकर वहां मौजूद मुंशी पर जानलेवा हमला, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि खनन कार्यालय में मुंशी का कार्य करने वाले संजय पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ढकरानी ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि बुधवार पूर्वाह्न 11.30 बजे वह अपने कार्यालय में था। इसी दौरान आपसी रंजिश के कारण बिलाल, खालिक, फरमान, मुरसलीन, सद्दाम, मारूफ मुबारक निवासी जीवनगढ़, मुस्तफा, साबिर निवासी ढकरानी तथा अन्य 5-6 अज्ञात व्यक्ति लोहे की रॉड, सरिया, तलवार व अन्य हथियार लेकर कार्यालय में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.