शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में कार्यालय प्रबंध प्रशिक्षण के एक वर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष व महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टंकण, गणित, रीजनिंग, बुक कीपिंग, एकाउंटेंसी, सचिवीय पद्धति और सामान्य ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिव्यांग तथा कंप्यूटर व टंकण ज्ञान रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.