सीतामढ़ी, मार्च 24 -- शिवहर। कलेक्ट्रेट के प्रशाखा सहित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत प्रधान लिपिकों की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट की मीटिंग हॉल में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कार्यायलयों के कार्यों एवं प्रधान लिपिकों के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में डीएम ने सभी प्रधान लिपिकों को अपने-अपने कार्यालय का रोकड़ पुस्त को समय पर अद्यतन करने तथा तथा अगली बैठक में रोकड़ पुस्त की छाया प्रति के साथ भाग लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रोकड़ पुस्त को हर समय अद्यतन रखें। इसके अलावा पुरानी योजनाएं जो बंद हो चुकी है, उसकी राशि यदि शेष है तो उसे चालान से सुसंगत शीर्ष में जमा कराने का निर्देश दिया गया। वहीं वित्तीय वर्ष में प्राप्त आवंटन के अन्तर्गत ही राशि व्यय करने का निदेश दिया गया। साथ ही असमायोजित अभिनव की रा...