पूर्णिया, मई 5 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड मुख्यालय में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत कार्यालय परिचारी इंदु झा के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी कैलाशपति मिश्र के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मिली जानकारी के अनुसार अररिया जिले के भरगामा प्रखंड निवासी इंदु झा वर्ष 2018 से बड़हरा कोठी प्रखंड कार्यालय में कार्यालय परिचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यह भी पढ़ें- मृत आशा के परिजनों को विधायक धूमल ने सौंपा चार लाख का चेक मंगलवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रखंड परिसर स्थित अपने आवास पर वह अचा...