कानपुर, मई 7 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंच कर शिक्षा देने के सिस्टम की निगरानी की जिम्मेदारी संभाले बीईओ आए दिन कार्यालय से गायब रहते हैं। गुरुवार को भी वह साढ़े ग्यारह बजे तक कार्यालय नहीं आए थे। सरवनखेड़ा ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीईओ कार्यालय में कुर्सी खाली पड़ी थी।  वहां पर गेट का ताला खुला पड़ा था बाहर से कुंडी लगी थी। कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। बीईओ के गायब होने से यहां जवाब देने वाला तक कोई नहीं था। सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के आने वाले 183 परिषदीय विद्यालयों की देखरेख का जिम्मेदारी उठाने वाले खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी के नहीं बैठने से समस्या लेकर आने वाले शिक्षकों क्षेत्रीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- लक्ष्मीपुर बीईओ ने पुरुष शिक्षक को बनाया शिक्षिका ...