चंदौली, मार्च 24 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा के कार्यालय न पहुंचने से तहसील परिसर में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा। पीडीडीयू नगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच उनके अनुपस्थित रहने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं। वहीं फरियादी भी अपने काम को लेकर परेशान रहे।प्रतापगढ़ जिले के महिला थाना में एसडीएम अनुपम मिश्रा के ससुर निशाकांत ओझा ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य आरोपों को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।वहीं, एसडीएम अनुपम मिश्रा की पत्नी दिव्या ओझा भी चंदौली सदर तहसील में एसडीएम पद पर तैनात हैं। दोनों ही प्रशासनिक पदों पर होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.