गोरखपुर, जनवरी 28 -- उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा नगर पंचायत पर 22 जनवरी को आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान कार्यालय कर्मचारी के साथ झड़प की घटना को लेकर आक्रोशित कर्मचारी लगातार तीन दिनों तक धरना प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को चौराहे पर आकर झड़प में शामिल नगर पंचायत सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि अब तानाशाही नहीं चलेगी। अगर प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेगा तो हम सभी लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मंजीत सिंह, राहुल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, आशीष उपाध्याय, गोविंद कुमार, मुन्नी देवी,ममता, लक्ष्मीना, विवेक, लकी चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.