गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। शासन के निर्देश पर पांचवें रविवार को भी उप निबंधक सदर कार्यालय खोला गया, लेकिन रविवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। विभागीय स्टाफ पूरे समय कार्यालय में मौजूद रहा, बावजूद इसके कोई भी आवेदक रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचा। यह लगातार पांचवां रविवार है, जब रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के बावजूद एक भी दस्तावेज दर्ज नहीं हो पाया। दरअसल, अप्रैल माह से शासन ने नया नियम लागू किया है, जिसके तहत सप्ताह के सातों दिन रजिस्ट्री कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में तहसील सदर के एक उप निबंधक कार्यालय रविवार को भी खोला जा रहा है। शासन का उद्देश्य आम लोगों, खासकर नौकरीपेशा व्यक्तियों को सुविधा देना है, ताकि वे अवकाश के दिन अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करा सकें। इससे निबंधन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी की ...