सोनभद्र, जनवरी 1 -- शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया कालोनी स्थित वॉलीबाल ग्राउंड के सामने बीएमएस कार्यालय के बाहर बुधवार शाम को खड़ी अपाचे बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। खड़िया कालोनी आवास संख्या एमक्यू -553 निवासी निखिल सिंह नें पुलिस को तहरीर देकर इसकी जानकारी दी। निखिल सिंह ने बताया कि पिता संत कुमार सिंह अपने मित्र विनोद सिंह के रिटायरमेंट पार्टी में गए थे। बीएमएस कार्यालय के बाहर अपाचे बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। खाने के बाद ज़ब बाहर आए तो बाइक नदारद थी। आस पास खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नही लगा। घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस नें जांच पड़ताल शुरू कर दिया। वहीं, कालोनी परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस व पीड़ित जुटे हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.