खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के कचहरी रोड स्थित भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य विक्रम कुमार यादव के कार्यालय के छत पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर भाजपा का ध्वज लगाया गया। यह कार्यक्रम भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने प्रेरणा पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की के विचारों को स्मरण करते हुए, राष्ट्र सेवा के संकल्प को पुन: दोहराया।भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश की प्रगति एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त करने में तत्पर है। मौके पर भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य विक्रम यादव, जिला उपाध्यक्ष एमएलसी प्रतिनिधि जिते...